युवा भारत
क्रांतिकारी नौजवानों का अखिल भारतीय संगठन
केन्द्रीय कार्यालय:. A-101, पूनम आस्था, पूनम गार्डन, तिरुपति नगर-2, विरार (प.), जिला. ठाणे, महाराष्ट्र.
रामलीला मैदान पर हुई पुलिस कारवाई की कड़ी नींदा !
युवा भारत रामलीला मैदान, नई दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करता है. बाबा रामदेव और उनके अनुयायियों के भ्रष्टाचार खिलाफ लड़ रहा है और उन्होंने सरकार से काले धन लाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. हालांकि बाबा और सरकार की वार्ता चल रही थी, सरकारने पुलिस कार्रवाई कर लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश की. पुलिस ने आधी रात को आम लोगों पर, महिला, बच्चों पर लाठीया ऑंसू गैस बरसाए.
भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन के मुद्दे, शैली और आन्दोलनकारीयों के साथ मतभेद हो सकते हैं. सरकार को शांतिपूर्ण, अहिंसक, लोकतांत्रिक आंदोलन को पुलिस दमन से दबाने के बजाय सत्ताधारीयों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. सत्ता के गलियारों में बड़े पैमाने पर पनपे भ्रष्टाचार से आम जनता तंग आ चुकी हैं. भ्रष्टाचार जो इस व्यवस्था का हिस्सा हैं उसके खिलाफ लड़ने के लिए बुनियादी संघर्ष की जरुरत हैं.
- आम लोग, जो शांति से रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे उनपर की गई पुलिस कार्रवाई और उसके पिछे के तथाकथित राजनीतिक निर्णय की हम कड़ी नींदा करते हैं ओर उसकी न्यायिक जांच की मांग करते हैं.
- हम सब से अपील करते है कि विषमता की खाई बढानेवाले नव उदारमतवादी नीतियों की, बड़े पुंजीपतियों को हमारे देश की प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का और मेहनतकश जनता को उपजीविका के साधन से बेदखल करने का मुफ्त लाइसेंस दे दिया है उसके खिलाफ चल रहे संघर्ष को तेज करने का आवाहन करते हैं.
इंकलाब जिंदाबाद!
राष्ट्रीय संयोजक – शशि सोनवणे, प्रदीप राय, कौशिक हलदार, आचार्य विनोदजी, राजीव राय, हरेंद्र.
एवं युवा भारत की राष्ट्रीय समिति.